खूबसूरत दिखने के लिये रोज शेव करती है ये हसीना

दुबई में रहने वाली 32 वर्षीय कैटन हुड्डा एक ब्यूटी एक्सपर्ट हैं इनका कहना है कि लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए शेव कर सकती हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 10:17 AM (IST)
खूबसूरत दिखने के लिये रोज शेव करती है ये हसीना

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिये वह हरसंभव प्रयास भी करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बता रहे हैं जो सुंदर दिखने के लिये रोज अपने चेहरे पर शेव करती है।

खासखबर के अनुसार दुबई में रहने वाली 32 वर्षीय कैटन हुड्डा एक ब्यूटी एक्सपर्ट हैं इनका कहना है कि लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए शेव कर सकती हैं। उनके सोशल मीडिया पर 12.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन सबके सामने कैटन ने बताया कि मैं हर दिन लड़कों वाले रेजर से शेव करती हूं। शेविंग करने से हमारा फेस रियल दिखता है। वह कहती हैं कि शेविंग करने में कोई बुराई नही है।

शेविंग के लिये वह पूरे फेस पर शेविंग क्रीम नहीं लगाती। जहां उनको शेव करना होता है बस वहीं वह शेविंग क्रीम लगाती हैं। उसके बाद रेजर लेकर वह शेव करती हैं। कैटन फॉरहेड और चिक्स तक को शेव किया करती हैं। फॉरहेड शेव करने के लिए वह स्ट्रेट रेजर का यूज करती है। उनका कहना है कि शेव किए गये चेहरे पर मेकअप करने से चेहरा और अच्छा लगता है।

शेविंग को लेकर हम सब यही सोचते हैं कि इससे बाल अधिक कड़े हो जाते हैं और ग्रोथ भी अधिक हो जाती है। लेकिन कैटन के अनुसार ऐसा कुछ नही होता।

READ: ताइवान में इस लड़की की एक झलक पाने को तरसते हैं लोग

यहां लाखों में बिकते हैं महिलाओं के बाल

chat bot
आपका साथी