Weather update: उत्तर से दक्षिण तक बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें दिल्ली-यूपी में कब से बढ़ेगी ठंड

उत्तर से दक्षिण तक आने वाले समय में ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण के राज्यों में बारिश की संभावना है। दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर बढ़ता जा रहा है।

By Mahen KhannaEdited By: Publish:Thu, 03 Nov 2022 08:32 AM (IST) Updated:Thu, 03 Nov 2022 08:42 AM (IST)
Weather update: उत्तर से दक्षिण तक बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें दिल्ली-यूपी में कब से बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा प्रदूषण।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। नवंबर का महीना शुरू होते ही देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के चलते तापमान में कमी आ रही है। उत्तर से दक्षिण तक लोगों को इसका एहसास होने लगा है। दक्षिण के राज्यों में तो बारिश भी आफत बनकर आ रही है। वहीं पहाड़ों में शुरू हो चुकी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है। दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर बढ़ रहा है।

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, प्रदूषण का स्तर खतरनाक

दिल्ली में सुबह अब कोहरा छाने लगा है और ठंड में भी इजाफा देखने को मिला है। आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड के साथ-साथ दिल्लीवासियों को प्रदूषण भी तंग करने लगा है। कल रात भी दिल्ली के आनंद विहार में AQI में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। वहां AQI 420 से ज्यादा दर्ज किया गया, जो सांस लेने के लिए हानिकारक है। उधर, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में दिल्ली में और ठंड बढ़ने वाली है और 5 से 8 नवंबर के बीच आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

इन राज्यों में गिरेगा तापमान

पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के चलते उत्तर और मध्य भारत में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो 6 या 7 नवंबर से यहां ठंड बढ़ने वाली है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। यूपी और बिहार में न्यूनतम तापमान 17 से 19 के बीच रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण के कुछ राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ IMD की ताजा जानकारी के अनुसार असम, नागालैंड और अरुणाचल में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में असर दिखाएगी उत्‍तर पछुआ हवा, पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने दी अहम जानकारी

Uttarakhand Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों के दिखेगा मामूली बदलाव, 10 नवंबर के बाद तेजी से गिरेगा तापमान

chat bot
आपका साथी