Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों के दिखेगा मामूली बदलाव, 10 नवंबर के बाद तेजी से गिरेगा तापमान

Uttarakhand Weather Update छह से नौ अक्टूबर के दौरान बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर छिटपुट बादल छाने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने की वजह से ठंड बढऩे की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaPublished: Thu, 03 Nov 2022 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 07:42 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों के दिखेगा मामूली बदलाव, 10 नवंबर के बाद तेजी से गिरेगा तापमान
Uttarakhand Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों के दिखेगा मामूली बदलाव, 10 नवंबर के बाद तेजी से गिरेगा तापमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : राज्य स्थापना दिवस से पहले मौसम में मामूली बदलाव की संभावना है। छह अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने छह से नौ अक्टूबर के दौरान बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर छिटपुट बादल छाने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने की वजह से ठंड बढऩे की संभावना है।

विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह व शाम के मौसम में ठंडक बनेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में 10 नवंबर के आसपास न्यूनतम पारा चार से छह डिग्री तक पहुंच सकता है।

प्रमुख स्थानों का तापमान

हल्द्वानी     27.1       18.6

पंतनगर     29.3        15.3

नैनीताल    20.7       11.8

मुक्तेश्वर   20.0        10.7

अल्मोड़ा    27.7        8.1

बागेश्वर    30.0       12.5

चंपावत     24.2       6.8

पिथौरागढ़  24.8        10.9

जनवरी में रहता है सर्वाधिक कोहरा

कुमाऊं मंडल में ऊधम सिंह नगर जिला कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित होता है। नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा मुसीबत का सबब बनता है। मौसम विभाग के ट्रेड के मुताबिक तराई-भाबर में कोहरा जनवरी में सर्वाधिक प्रभावित करता है।

जनवरी में औसतन 12 दिन कोहरे के रहते हैं। दिसंबर में सात से आठ दिन कोहरा ठिठुरन बढ़ाता है। फरवरी में छह दिन कोहरे के रहने हैं। कोहरे की शुरुआत नवंबर से होती है। हालांकि नवंबर में कोहरे के औसत दिनों की संख्या दो दिन रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.