Move to Jagran APP

Bihar Weather Update: बिहार में असर दिखाएगी उत्‍तर पछुआ हवा, पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने दी अहम जानकारी

Bihar Weather Update बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ठंड की दस्‍तक हो चुकी है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि ठंड किस तरह असर दिखाएगी। इस बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अहम जानकारी दी है।

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan PathakPublished: Thu, 03 Nov 2022 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 07:44 AM (IST)
Bihar Weather Update: बिहार में असर दिखाएगी उत्‍तर पछुआ हवा, पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने दी अहम जानकारी
Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिजाज नर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण टीम। Bihar Weather Update: पटना समेत बिहार में बुधवार को मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ का प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति छह से आठ किमी प्रतिघंटा है। यह हवा बिहार के मौसम में अपना असर दिखा रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है। 

loksabha election banner

उत्‍तर पछुआ हवा दिखाएगी बिहार में असर 

बिहार में उत्‍तर पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा। आकाश मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास लोगों को होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा वहीं इसके बाद पारे में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना   30.8
  • गया     30.4
  • भागलपुर  30.5
  • मुजफ्फरपुर  31.9
  • नवादा        30.7
  • बांका          30.7
  • डेहरी          30.0
  • पूर्णिया         31.2
  • मोतिहारी      32.8
  • बेगूसराय      32.8
  • कटिहार       32.3
  • नवादा        30.7
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

पूर्वी चंपारण और बेगूसराय में सबसे अधिक तापमान 

पछुआ हवा की गति कम होने के कारण अभी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। बुधवार को सर्वाधिक न्यूनतम तापमान गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण व बेगूसराय में दर्ज किया गया।

  • पछुआ के प्रवाह से राजधानी सहित प्रदेश का मौसम रहेगा शुष्क
  • 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गया रहा सबसे ठंडा क्षेत्र  
  • 20.0 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान 
  • 32.8 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्वी चंपारण व बेगूसराय का सबसे ज्यादा तापमान 
  • पांच दिनों बाद प्रदेश के तापमान में आंशिक गिरावट के आसार 

इन शहरों के तापमान में रही हल्‍की गिरावट 

बिहार का औसत अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं औसत न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, रोहतास व पूर्णिया के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई जबकि प्रदेश के शेष जिलों का तापमान सामान्य बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.