पाकिस्‍तान ने अब पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्‍लंघन

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पााकिस्‍तान ने आज एक बार संघर्षविराम का उल्‍लंघन किया। रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में एक महिला जख्‍मी हो गई। पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में छोटे हथियारों के अलावा मोर्टार दागे। इसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

By Sanjay BhardwajEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2015 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2015 10:31 AM (IST)
पाकिस्‍तान ने अब पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्‍लंघन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पााकिस्तान ने आज एक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में एक महिला जख्मी हो गई। पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में छोटे हथियारों के अलावा मोर्टार दागे। इसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह करीब पांच बजे भारतीय पोस्ट पर हमला किया। इसके साथ ही रिहायशी इलाकों पर भी गोलीबारी की जिसमें एक महिला घायल हो गई।

पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से पांचवीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है। सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा की जा रही नापाक हरकतों के बाद सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है। सीमा सुरक्षाबल के उच्चाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पढ़ें : पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, अखनूर सेक्टर में की फायरिंग

पढ़ें : पाकिस्तान ने अब परगवाल सेक्टर में दागे मोर्टार

chat bot
आपका साथी