विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, अखनूर सेक्टर में की फायरिंग

By Shashi Bhushan KumarEdited By:
Published: Sat, 01 Aug 2015 09:06 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 01:45 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में सीमापार से फायरिंग कर पाकिस्तान ने आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अखनूर सेक्टर में सीमापार से पाक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सीमापार से फायरिंग कर पाकिस्तान ने आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अखनूर सेक्टर में सीमापार से पाक रेंजरों ने फायरिंग की। बीएसएफ ने पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सिर्फ जुलाई महीने में पाकिस्तान ने 18 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान तीन जवानों सहित चार लोग मारे गए और 14 घयाल हो गए।

इससे पहले कल रात पाकिस्तानी सेना के साथ हुई झ़ड़प में एक जवान के मारे जाने के बाद बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर संदेहात्मक गतिविधियों को देख फायरिंग की।एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सांबा बार्डर के खोरा क्षेत्र में रात के समय बीएसएफ के जवानों ऑटोमेटिक राइफलों से तीन से चार राउंड गोलियां चलाई। बार्डर पर कुछ संदेहात्मक गतिविधियों को देख कर उन्होंने गोलीबारी की।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव लगातार बरकरार है और रोज गोलीबारी हो रही है। पंजाब के गुरदासपुर में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

पढ़ें- सीमा पर गोलीबारी, बीएसएफ जवान शहीद