विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा पर गोलीबारी, BSF जवान शहीद

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 06 Jul 2015 01:23 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 02:48 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में जारी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भी पाकिस्तान सीमा पार से नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जारी श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भी पाकिस्तान सीमा पार से नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने रविवार को अतंरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर एक दिन में तीन जगह अरनिया, मच्छल और नौगाम में भारी गोलीबारी करने के साथ मोर्टार भी दागे। नौगाम में हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

भारत ने भी पाक गोलीबारी का करारा जवाब दिया, लेकिन सीमा पार हुए नुकसान की सूचना नहीं मिल पाई है। देर रात तक पाकिस्तान की ओर से अरनिया में गोलीबारी के साथ मोर्टार दागने का क्रम जारी रहा। इससे सीमांत लोगों में खासी दहशत बनी हुई है। पाकिस्तान की हरकत और घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नौगाम में फायरिंग :

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नौगाम सेक्टर के अंतर्गत तूतमार गली में अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी के साथ मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी का मुख्य निशाना केबी चौकी रही। इसी चौकी पर तैनात बीएसएफ की 119वीं वाहिनी का एक जवान अभिजीत नंदी मोर्टार की चपेट में आकर शहीद हो गया। इसके बाद भारत ने भी पाकिस्तान को करार जवाब दिया।


मच्छल में गोलीबारी :

नौगाम सेक्टर में संघर्ष विराम के उल्लंघन के करीब चार घंटे बाद साढ़े सात बजे पाकिस्तान ने मच्छल सेक्टर में सोनापिंडी गली इलाके में भारतीय चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी। उन्होंने 3420 नंबर चौकी को निशाना बनाया। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी चौकी में जबरदस्त धमाका हुआ और आग की लपटें भी देखी गई, लेकिन सरहद पार हुए नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बीच, घुसपैठ की आशंका को देखते हुए देर रात पांच कुमाऊं के जवानों ने 45 आरआर के साथ मिलकर मच्छल सेक्टर के लेंडा बेगान और मूसा जंगल में तलाशी अभियान चलाया।

अरनिया में गोलीबारी :

पाकिस्तान ने शाम करीब 6.40 बजे अपनी जरवाल पोस्ट से जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। खेतों में ट्रैक्टर चला रहे त्रेवा के किसान राज कुमार ने बताया कि अचानक गोलियां चलने से सभी किसान छिपते छिपाते सुरक्षित जगहों तक भागे। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत की चिनाज व टेंट गार्ड चौकी को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले भी दागे। दरे रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जार थी। वहीं अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने भी सीमांत क्षेत्रों में नाके बढ़ा दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी जुलाई में पाकिस्तानी ने अरनिया में भारी गोलीबारी की थी।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।