एवरेस्ट फतह कर लौट रहे पर्वतारोही सुभाष पाल की मौत

एवरेस्ट फतह कर लौट रहे पश्चिम बंगाल के 4 पर्वतारोहियों में से एक सुभाष पाल की मौत हो गयी, सुनीता हाजरा की हालत गंभीर है। शेष 2 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 23 May 2016 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2016 09:49 PM (IST)
एवरेस्ट फतह कर लौट रहे पर्वतारोही सुभाष पाल की मौत

जागरण संवाददाता, कोलकाता। एवरेस्ट फतह कर लौटते वक्त पश्चिम बंगाल के पर्वतारोही सुभाष पाल की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंप चार से उतरते वक्त सुभाष की मौत हो गई। वहीं पर्वतारोही सुनीता हाजरा की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका काठमांडू अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ दो और पवर्तारोही गौतम घोष व परेश नाथ अब भी लापता हैं। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें - मकालू फतह कर अर्जुन ने रचा इतिहास, लहराया भारतीय तिरंगा

सूत्रों के अनुसार रविवार तक खबर थी कि चार पवर्तारोहियों का पता चल गया है पर सोमवार को स्थिति बदल गई। अब खबर है कि कैंप चार से कैंप दो में लौटते वक्त से ही गौतम घोष व परेश नाथ के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। गौरतलब है कि रविवार को एवरेस्ट से लौटते समय चार पर्वतारोही सुनीता हाजरा, गौतम घोष, परेश नाथ व सुभाष पाल लापता हो गए थे। रविवार को ही बाद में एवरेस्ट बेसकैंप से इन सबके मिलने की सूचना आई थी।

यह भी पढ़ें - नेपाल: माउंट धौलागिरी से उतरते वक्त भारतीय पर्वतारोही का निधन

एवरेस्ट 'डेथ जोन' से पर्वतारोही सुभाष पाल को कैंप थ्री में लाया जा रहा था, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं सुनीता हाजरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। दो पर्वतारोहियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। जबकि हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन का दावा है कि परेश नाथ और गौतम घोष की भी मौत हो गई है और उनका शव बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी