नेपाल: माउंट धौलागिरी से उतरते वक्त भारतीय पर्वतारोही का निधन
नेपाल में माउंट धौलागिरी से उतरते वक्त भारतीय पर्वतारोही की निधन हो गया है। राजिब ने हिमान्धता की शिकायत की थी। जिसके बाद कैंप फोर्थ में उनका निधन हो गया।
By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 20 May 2016 01:00 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2016 01:05 PM (IST)
काठमांडू, (आईएएनएस)। भारतीय पर्वतारोही राजिब भट्टाचार्य(43) का नेपाल में माउंट धौलागिरी से नीचे उतरते वक्त निधन हो गया। सेवन समिट ट्रेक्स के मिगमा शेरपा ने बताया कि राजिब ने हिमान्धता की शिकायत की थी। जिसके बाद कैंप फोर्थ में उनका निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि राजिब का पार्थिव शरीर अभी भी कैंप में ही रखा गया है। दुर्गम इलाका होने की वजह से इसे नीचे लाने में काफी दिक्कत हो रही है।
राजिब पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के रहने वाले थे। उन्होंने 2011 में माउंट एवरेस्ट और 2013 में माउंट कंचनजंगा की चढ़ाई की थी।
बता दें कि 8,167 मीटर की ऊंचाई पर स्थित धौलागिरी दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें