विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मकालू फतह कर अर्जुन ने रचा इतिहास, लहराया भारतीय तिरंगा

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 23 May 2016 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 07:31 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी (22) ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी मकालु को फतह कर लिया है।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी (22) ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी मकालु को फतह कर लिया है। यहां बता दें कि अर्जुन इस चोटी पर फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। उनके साथ आठ विदेशी पर्वतारोही भी अभियान में शामिल थे।

वहीं, पिताकैप्टन एसके वाजपेयी का कहना है कि हमारे लिए यह गर्व की बात है। अर्जुन ने आखिरकार चौथे प्रयास में इस चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। हमें उस पर गर्व है।

माउंट मकालु फतह करने से बस एक कदम दूर हैं अर्जुन

चौथे प्रयास में किया मकालु फतह

देश-दुनिया में अपनी कामयाबी का लोहा मनवाने वाले पर्वतारोही अर्जुन ने अपने चौथे प्रयास में ही यह सफलता हासिल कर ली। अर्जुन की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार व दोस्तों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

अर्जुन ने लहराया तिरंगा

अर्जुन वाजपेयी सुबह साढ़े नौ बजे चोटी पर भारतीय तिरंगा लहराया। रविवार रात को करीब साढ़े बजे से 900 मीटर की चढ़ाई शुरू की थी। अर्जुन को वापस लौटने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाएगा।

अर्जुन कई बार रच चुके हैं कामयाबी का इतिहास

गौरतलब है कि इससे पहले भी अर्जुन विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्से व विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मनासलु पर फतह कर चुके हैं। अर्जुन तीनों चोटियों पर सबसे कम उम्र में फतह करने वाले पर्वतारोही बने थे।

चक्कर लगाकर फहराया तिरंगा

अर्जुन के पिता सेवानिवृत कैप्टन एसके वाजपेयी के मुताबिक, मकालु चोटी पर पहुंचने पर अर्जुन ने चारों तरफ चक्कर लगाया। इसके बाद यहां पर तिरंगा फहराया।

जीपीएस से लैस थे अर्जुन

सतर्कता और सुरक्षा के मद्देनजर अर्जुन इस बार जीपीएस से लैस थे। उसी से उनके चोटी पर पहुंचने की पुष्टि हुई है।

पहाड़ों पर किया योग

अर्जुन के फेसबुक स्टेटस के मुताबिक, इस बार अर्जुन ने पहाड़ों पर योग भी किया। इतना ही नहीं, अर्जुन ने अपने विदेशी पर्वतारोहियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। अर्जुन के पिता के मुताबिक, अर्जुन ने इस मौके पर कहा कि योग को और बढ़ावा देने की जरूरत है।

यह भी जानें

1.पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने माउंट मकालू को किया फ़तह
2.सुबह 11 बजे पहुंचे माउंट मकालू के शिखर पर और फहराया तिरंगा
3.27838 फ़िट ऊंचा है माउंट मकालू
4.चौथे प्रयास में हुए सफल
5,माउंट मकालू को फतह करने के साथ ही अर्जुन विश्व की 4 सबसे ऊंची चोटियों को सबसे कम उम्र में फतह करने वाले पहले विश्व के पहले पर्वतारोही बन गए हैं।