विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माउंट मकालू फतह करने से बस एक कदम दूर हैं अर्जुन वाजपेयी

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 22 May 2016 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2016 09:07 PM (IST)

दुनिया केे पांचवे सबसे ऊंचे शिखर माउंट मकालू को फतह करने पहुंचे पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी कैंप चार तक पहुंच चुके हैं।

News Article Hero Image

नोएडा। दुनिया केे पांचवे सबसे ऊंचे शिखर माउंट मकालू को फतह करने पहुंचे पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने कैंप चार से शिखर तक की चढ़ाई शुरू कर दी है।

कैंप चार से शिखर की तरफ बढ़ते हुए अर्जुन

माउंट मकालू पर तूफान ने रोका पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी का रास्ता

अर्जुन वाजपेयी ने शनिवार को सुबह आठ बजे कैंंप टू से कैंंप थ्री के लिए चढ़ाई शुरू की थी। अर्जुन वाजपेयी के पिता कैप्टन (सेवानिवृत्त) संजीव वाजपेयी ने बताया कि कैंंप थ्री पर तेज हवाएं चल रही हैंं। मउंट मकालू पर फतह पाना कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में 9 मई को यहां 2 शेरपाओं की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि शहर के पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी माउंट मकालू को फतह करने का यह चौथा प्रयास कर रहे हैंं। पहले तीनोंं अभियान मेंं सफलता नहींं मिली थी। इस बार विशेष प्रशिक्षण भी लिया है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अर्जुन वाजपेयी 15 से 25 मई के बीच मकालू की चोटी को फतह कर लेंंगे। यदि अर्जुन वाजपेयी मकालू फतह कर लेते हैंं तो वह मात्र 22 साल की उम्र मेंं विश्व की चार सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले पहले पर्वतारोही बन जाएंगे।

जान हथेली पर रखकर WORLD की 5वीं सबसे ऊंची चोटी के करीब अर्जुन - पढ़ें खबर