विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जान हथेली पर रखकर WORLD की 5वीं सबसे ऊंची चोटी के करीब अर्जुन - पढ़ें खबर

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 20 Apr 2016 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2016 11:02 AM (IST)

पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी आज विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू के बेस कैंप पर पहुंचेे। अर्जुन का माउंट मकालू को फतह करने का यह चौथा प्रयास है।

News Article Hero Image

नोएडा। पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी आज विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू के बेस कैंप पर पहुंचेे। यहां तीन से चार दिन रुकने के बाद एडवांस बेस कैंप के लिए निकलेंगे। अर्जुन का माउंट मकालू को फतह करने का यह चौथा प्रयास है।

अर्जुन ने 4900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप पर पहुंचने की जानकारी फेसबुक पेज के माध्यम से दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पहाड़ों में बदले मौसम की वजह से उन्हें हल्का बुखार हो गया था पर अब सब ठीक है। उनके साथ विभिन्न देशों के पांच अन्य पर्वतारोही भी हैं।

यहां तीन-चार दिन रुकने के बाद दल एडवांस बेस कैंप के लिए चढ़ाई शुरू करेगा। जो 5400 मीटर की उंचाई पर है। यहां से फिर आगे की चढ़ाई शुरू होगी।

उम्मीद की जा रही है कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो वे 15 से 25 मई के बीच मकालू की चोटी को फतह कर लेंगे। इसके बाद वह मात्र 22 साल की उम्र में विश्व की चार सबसे उंची चोटी को फतह करने वाले पहले पर्वतारोही बन जाएंगे।

माउंट मकालू के बारे में फैक्ट फाइल

-विश्व की पांचवीं सबसे उंची चोटी

-नेपाल व चीन के बॉर्डर पर स्थित

-चारों तरफ पिरामिड के शेप में है

-8485 मीटर उंचाई यानी 27838 फिट