राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

गुवाहाटी से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बिहार के खगड़िया जिले में फौजी ने कानून की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा गुवाहाटी की रहने वाली है। छेड़खानी करने वाला लांस नायक निर्मल सिंह जम्मू का निवासी है। विरोध पर छात्रा को मारने के लिए उसने खुखरी निकाल ली। शराब के नशे में धुत आरोप

By Edited By: Publish:Thu, 24 Jul 2014 10:29 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 10:29 AM (IST)
राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

पटना [जासं]। गुवाहाटी से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बिहार के खगड़िया जिले में फौजी ने कानून की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा गुवाहाटी की रहने वाली है। छेड़खानी करने वाला लांस नायक निर्मल सिंह जम्मू का निवासी है। विरोध पर छात्रा को मारने के लिए उसने खुखरी निकाल ली। शराब के नशे में धुत आरोपी को एस्कार्ट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जीआरपी ने जेल भेज दिया।

जीआरपी इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात गुवाहाटी से दिल्ली जा रही 12423 राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच के 29 नंबर बर्थ पर निर्मल सिंह सफर कर रहा था। वह सिक्किम में तैनात है और न्यू जलपाइगुड़ी स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुआ था। उसी कोच में गुवाहाटी से छात्रा दिल्ली जा रही थी।

ट्रेन के कटिहार पहुंचने के पहले निर्मल ऊपर वाली बर्थ पर सोई छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने खुखरी से मारने की धमकी दी। उसे पटना जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें : बेंगलूर दुष्कर्म मामले में स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार

पढ़ें : मथुरा गैंगरेप : छह आरोपी गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी