Anemia की वजह बन सकती है शरीर में Iron की कमी, ये फूड आइटम्स आएंगे आपके काम

हमारे शरीर में मौजूद पोषक तत्व कई तरह से हमारे लिए गुणकारी होते हैं। Iron इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है जो शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। यह एक मिनरल है जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए के लिए जरूरी होता है। ऐसे में इसकी कमी दूर (Iron Deficiency) करने के लिए ये फूड्स काम आ सकते हैं।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Publish:Fri, 26 Apr 2024 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 11:56 AM (IST)
Anemia की वजह बन सकती है शरीर में Iron की कमी, ये फूड आइटम्स आएंगे आपके काम
इन फूड आइटम्स से करें आयरन की कमी दूर

HighLights

  • आयरन हमारे शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी है।
  • शरीर में इसकी कमी होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • ऐसे में कुछ फूड्स की मदद से शरीर में इनकी पूर्ति की जा सकती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर के सही और पूर्ण विकास के लिए सभी पोषक तत्वों का शरीर में होना बेहद जरूरी है। यह सभी पोषक तत्व अलग-अलग तरीकों से हमें सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। आयरन (Iron) इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। आयरन (Iron Deficiency) एक मिनरल है, जो शरीर की वृद्धि और विकास के लिए बेहद जरूरी है।

आपका शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा आपके शरीर में कुछ हार्मोन बनाने के लिए भी आयरन की आवश्यकता होती है। ऐसे में शरीर में इसकी होने पर एनीमिया समेत कई समस्याएं हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप इसकी कमी दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शरीर में हो रही है खून की कमी, तो इन फूड आइटम्स से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन का स्तर

प्लांट बेस्ड सोर्स

दाल और चने जैसे बीन्स वेजिटेरियन्स के लिए आयरन का एक बढ़िया सोर्स है। इन्हें टमाटर जैसे विटामिन सी रिच फूड्स के साथ मिलाने से आयरन का अवशोषण बढ़ता है। प्लांट बेस्ड डाइट के लिए टोफू आयरन और प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत है।

आयरन से भरपूर स्नैक्स

किशमिश और आलूबुखारा जैसे सूखे फल भी आयरन का अच्छा सोर्स साबित होते हैं। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है, तो इसे बढ़ाने के लिए आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अंडे

अंडे, विशेष रूप से जर्दी, आयरन से भरपूर होती हैं और इन्हें आसानी से भोजन में शामिल किया जा सकता है। इनमें प्रोटीन और विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं।

रेड मीट

शरीर में आयरन की पूर्ति करने के लिए आप रेड मीट को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सीमित मात्रा में रेड मीट खाने से आयरन के स्वस्थ स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

आयरन-फोर्टिफाइड ब्रेड और अनाज

आयरन-फोर्टिफाइड ब्रेड और अनाज आयरन की रोज की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर फलों के साथ इन्हें मिलाने से ये प्रोडक्ट आयरन का सेवन बढ़ाने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करते हैं।

हरी मटर

आयरन की कमी दूर करने के लिए आप हरी मटर को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसे सूप या सब्जी में रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके शरीर में भी आयरन की कमी होने लगी है, जो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें- क्यों ज्यादातर महिलाओं हो जाती है Anemia का शिकार, एक्सपर्ट ने साझा किए इसके कारण

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी