सीएम रघुवर दास बोले, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार की जरूरत है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 11:29 AM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 11:35 AM (IST)
सीएम रघुवर दास बोले, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत
सीएम रघुवर दास बोले, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए एनजीओ का सहयोग लेगी। इस कवायद में पहली बार गिरिडीह के दो स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मोड पर संचालन की जिम्मेदारी बड़ोदरा की संस्था दीपक फाउंडेशन को दी गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में उनके कार्यालय कक्ष में इसे लेकर राज्य सरकार व दीपक फाउंडेशन के बीच करार पर हस्ताक्षर हुआ। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार की जरूरत है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग लिया जा रहा है, ताकि लोगों को गांवों में ही समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।

करार के तहत गिरिडीह के मधुबन स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा डुमरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम रेफरल यूनिट के अपग्रेडेशन व संचालन की जिम्मेदारी संस्था को तीन साल के लिए दी गई। संस्था आइपीएचएस मापदंड के अनुसार मानव संसाधन के गैप को पूरा करने तथा उन्हें प्रशिक्षित करने का काम करेगी। संस्था स्वास्थ्य केंद्र में बेसलाइन सर्वे का भी काम करेगी। राज्य सरकार की जिम्मेदारी स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम, हेल्थ वर्कर व अन्य स्टाफ उपलब्ध कराने की होगी।

एक साल के बजट में 66 फीसद राशि का वहन राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान से किया जाएगा, जबकि 34 फीसद राशि का वहन संस्था करेगी। करार के संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि संस्था ने स्वास्थ्य के कई क्षेत्रों में बढिय़ा काम किया है। सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वयं संस्था को प्रस्ताव दिया था।

यह भी पढ़ें:निकाह के बाद मांगी पल्सर, लड़की ने दिया तलाक

यह भी पढ़ें: आज से खाइए मुर्गा-मछली, मीट के लिए करिए इंतजार

chat bot
आपका साथी