जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस सरकार : सत्ती

संवाद सहयोगी, मैहतपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Sep 2017 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 19 Sep 2017 03:01 AM (IST)
जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस सरकार : सत्ती
जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस सरकार : सत्ती

संवाद सहयोगी, मैहतपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में वीरभद्र सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। जनता ने हिमाचल को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है। अब कांग्रेस में कोई चुनाव लड़े या न लड़े, इसका फर्फ नहीं पड़ता। मोदी सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।

सत्ती ने सोमवार को सासण गांव सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने सासण के विकास कार्यो के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की। उन्होंने सासण के लिंक रोड से हाई स्कूल तक रास्ता बनाने के लिए एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। इसके अलावा रविदास महिला मंडल के लिए 20 हजार, ग्राम सभा महिला मंडल के लिए 20 हजार, वार्ड नंबर दो और चार में रास्ते के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये, 30 सौर ऊर्जा लाइटों के लिए तीन लाख रुपये दिए।

मोदी सरकार का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ऊना को पीजीआइ सेटेलाइट अस्पताल का तोहफा दिया है। इसके अलावा पेखूबेला में ऑयल डिपो बनाया गया है, जिससे अब क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध हुआ है। सत्ती ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़, सागर दत्त भारद्वाज, राहुल देव शर्मा, प्रधान सुरेंद्र चौधरी, महेंद्र पाल, राजकुमार, सरदार मदनलाल, डिप्टी कुमार, करनैल ¨सह, पवन कुमार, कश्मीरी लाल, विमला देवी, वीना देवी, बलवंत ¨सह, सतीश कुमार, लंबरदार, जगवीर, जो¨गद्र पाल, जस¨वद्र कुमार, पवन कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी