बाइक की चपेट में आया बच्चा

अम्ब के मुबारिकपुर रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पास दूसरे राज्य का एक ब'चा बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 09:17 PM (IST)
बाइक की चपेट में आया बच्चा
बाइक की चपेट में आया बच्चा

संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब के मुबारिकपुर रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पास दूसरे राज्य का एक बच्चा बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। अम्ब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुए हादसे में सोनू कुमार (8) पुत्र राजवीर जोकि अम्ब में ऊना रोड पर रहता है। बीएसएनएल एक्सचेंज के पास से पैदल जा रहा था। पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। बच्चे की एक टांग में फ्रेक्चर आया है। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी