भाषण प्रतियोगिता में रिया ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद सहयोगी बंगाणा नेहरू युवा केंद्र ऊना के विकास खंड बंगाणा में शुक्रवार को स्वतंत्रत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 05:46 PM (IST)
भाषण प्रतियोगिता में रिया ने हासिल किया पहला स्थान
भाषण प्रतियोगिता में रिया ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद सहयोगी, बंगाणा : नेहरू युवा केंद्र ऊना के विकास खंड बंगाणा में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विकास खंड बंगाणा के 15 से 29 साल के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला में 17, नारा लेखन प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागी शामिल हुए। भाषण प्रतियोगिता में सात प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया शर्मा, दूसरे स्थान पर मानसी राणा एवं पंकज कुमार, तीसरे स्थान पर सुलेखा देवी, चित्रकला में प्रथम स्थान पर नेहचल कौर, दूसरे स्थान पर विशाल कुमार, तीसरे स्थान पर रिशु कुमार, जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मानसी राणा व पंकज कुमार, दूसरे स्थान पर नेहचल कौर, जबकि तीसरे स्थान पर रिया व सोनू रहे। कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा समन्वयक डॉ. लाल सिंह और लेखाकार विजय भारद्वाज के दिशानिर्देशों अनुसार नियमों के तहत परिणाम दिया गया। प्रतियोगिता में तीन टॉपिक दिए गए थे। जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत, देश भक्ति, आत्मनिर्भर भारत शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी