सिचाई की व्यवस्था से परेशान पल्लियां पंचायत के लोग विधायक से मिले

उपमंडल अम्ब की पल्लियां पंचायत के कुछ क्षेत्र में सिचाई की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों के खेत बंजर होने शुरू हो गए हैं। रविवार को इस समस्या के संबंध में गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल चितपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह चौधरी से अम्ब में उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 09:24 PM (IST)
सिचाई की व्यवस्था से परेशान पल्लियां
पंचायत के लोग विधायक से मिले
सिचाई की व्यवस्था से परेशान पल्लियां पंचायत के लोग विधायक से मिले

संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब की पल्लियां पंचायत के कुछ क्षेत्र में सिचाई की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों के खेत बंजर होने शुरू हो गए हैं। रविवार को इस समस्या के संबंध में गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल चितपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह चौधरी से अम्ब में उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत करवाया।

पंचायत से आए प्यारा सिंह, जगतार सिंह, रौनक, जगजीवन, जगजीत और मेहर सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत की एक तरफ हजारों कनाल भूमि के लिए सिचाई की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते उन लोगों को खेती के लिए पूरी तरह बरसात पर निर्भर रहना पड़ता है। समय रहते बारिश न हो तो उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। मौसम पर निर्भर होने के चलते उनकी बहुत सी भूमि बंजर भूमि में तब्दील होने लगी है। वे लोग अपनी समस्या को अलग-अलग जगहों पर उठा चुके हैं मगर आज तक उनका कोई हल नहीं हो पाया है। उन्होंने इस समस्या के हल के लिए उक्त क्षेत्र में नई सिंचाई योजना लगाने या फिर किसी अन्य योजना से पानी उपलब्ध करवाने की बात कही। इन लोगों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का हल समय रहते नहीं होता है तो वे खेतीबाड़ी छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पल्लियां पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सिचाई की समस्या को लेकर मुझसे मिलने आया था। उन लोगों की समस्या के हल के लिए नई सिचाई योजना के लिए सर्वे करवाया जाएगा या फिर इन्हें किसी अन्य सिचाई योजना से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए कल ही जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

-बलवीर सिंह चौधरी, विधायक चितपूर्णी।

chat bot
आपका साथी