मानव भारती विवि की रजिस्ट्रार 16 मार्च तक पुलिस रिमांड पर

हिमाचल में फर्जी डिग्री घोटाले को लेकर विवादों में घिरी मानव भारती यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को पुलिस कस्टडी में 16 मार्च तक का रिमांड दे दिया गया है। बता दे कि कल याचिका खारिज होने के बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसने आज सोलन कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 16 मार्च तक पुलिस हिरासत के लिए भेज दिया गया है। फर्जी डिग्री मामले के मुख्य आरोपी राजकुमार राणा की तलाश सोलन पुलिस लगातार कर रही हैवहीं इससे पहले भी दो आरोपी प्रमोद कुमार और मनीष गोयल जो कि भारती विश्वविद्यालय में कार्यरत है उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब रजिस्ट्रार अनुपमा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 06:26 AM (IST)
मानव भारती विवि की रजिस्ट्रार 16 मार्च तक पुलिस रिमांड पर
मानव भारती विवि की रजिस्ट्रार 16 मार्च तक पुलिस रिमांड पर

जागरण संवाददाता, सोलन : हिमाचल के सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय कुमारहट्टी के फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार रजिस्ट्रार अनुपमा के 16 मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है। शुक्रवार को याचिका खारिज होने के बाद पुलिस के विशेष जांच दल (एसआइटी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्हें शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन में पेश किया गया, जहां से 16 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। मामले के मुख्य आरोपित विवि के चैयरमैन राजकुमार राणा की तलाश सोलन पुलिस कर रही है वहीं इससे पहले गिरफ्तार किए विवि में कार्यरत प्रमोद कुमार और मनीष गोयल पुलिस रिमांड पर हैं। रजिस्ट्रार अनुपमा के गिरफ्तार होने के बाद मामले में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मानव भारती विश्वविद्यालय में माउंट आबू और धर्मशाला से लाए दस्तावेजों को खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी