हिंदी एकल गान प्रतियोगिता में देविका व तान्या प्रथम

केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में हिदी पखवाड़े के उद्घघाटन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जागेश्वर ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया। यह पखवाड़ा दिनांक 14 से 2

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 04:57 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:45 AM (IST)
हिंदी एकल गान प्रतियोगिता में देविका व तान्या प्रथम
हिंदी एकल गान प्रतियोगिता में देविका व तान्या प्रथम

संवाद सूत्र, सुबाथू : केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में हिदी पखवाड़े के समारोह का प्रधानाचार्य जागेश्वर ने शुभारंभ किया। 28 तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान प्रार्थनासभा प्रतिदिन हिदी से ही की जाएगी व विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। हिदी एकल गान प्रतियोगिता का संचालन हिदी शिक्षिका सुमन जांगिड़ ने किया। कनिष्ठ वर्ग में रमन सदन की देविका ने प्रथम, टैगोर सदन की दिव्यंजली दूसरे तथा शिवजी सदन की अदिति तीसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर रमन सदन की तान्या, दूसरे स्थान पर टैगोर सदन के दिपेश तथा तीसरे स्थान पर शिवजी सदन की सुनीता रही। दोनों ही वर्गो में रमन सदन की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जागेश्वर ने हिदी भाषा के महत्व तथा रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला तथा हिदी भाषा का अधिकाधिक एवं शुद्ध प्रयोग तथा प्रचार प्रसार करने हेतु छात्रों का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी