नितिन गडकरी से परवाणू को सीधे एनएच से जोड़ने का आग्रह

सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने केंद्रीय भूतल परिवहन नितिन गडकरी से भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 05:25 PM (IST)
नितिन गडकरी से परवाणू को सीधे एनएच से जोड़ने का आग्रह
नितिन गडकरी से परवाणू को सीधे एनएच से जोड़ने का आग्रह

संवाद सहयोगी, सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हिमाचल के पहले औद्योगिक क्षेत्र परवाणू को प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की माग की है। डॉ. सैजल ने शनिवार नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री से भेट की।

डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि परवाणू न केवल हिमाचल का पहले औद्योगिक क्षेत्र है अपितु यहा निर्मित किए जा रहे अनेक उत्पादों की विश्व में विशिष्ट पहचान भी है। परवाणू हिमाचल का प्रवेशद्वार है और शिमला आने जाने वाले सभी पर्यटक इसी क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। परवाणू को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने से जहा क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को लाभ होगा वहीं स्थानीय निवासी एवं पर्यटक भी लाभान्वित होंगे। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री को परवाणू से सोलन तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य की भी जानकारी दी। उन्होंने फोरलेन कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने फोरलेन कार्य की गुणवत्ता के विषय में भी नितिन गडकरी को अवगत करवाया।

डॉ. सैजल ने नितिन गडकरी के समक्ष कसौली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी रखा। उन्होंने कहा कि कसौली विस क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कसौली विस क्षेत्र सहित सोलन जिले के विभिन्न राजमार्गो एवं संपर्क मागरे के सुधार का आग्रह भी किया।

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने डॉ. सैजल को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में उच्च कोटी का सड़क नेटवर्क स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने परवाणू को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे जोड़ने की दिशा में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कसौली विस क्षेत्र सहित सोलन जिले में बेहतर सड़क नेटवर्क के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस अवसर पर शिमला लोकसभा क्षेत्र के सासद प्रो. वीरेंद्र कश्यप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व सोलन जिला के प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी