Himachal Politics: 'मुंबई वाली से मुकाबला नहीं, वह कपिल शर्मा को चुनौती दे रही हैं', कंगना पर विक्रमादित्य ने ली चुटकी
Himachal Politics हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना कसते हुए कहा कि मेरी मुंबई वाली से कोई स्पर्धा नहीं है। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को चुनौती दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मुंबई और मंडी दोनों जगहों की नाव पर सवार है। दो नावाें पर सवार व्यक्ति हमेशा डूबता आया है।
जागरण संवाददाता,मंडी। Himachal Political News: मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangna Ranaut) पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरी मुंबई वाली से कोई स्पर्धा नहीं है। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को चुनौती दे रही हैं।
लोग शाम को मुंबई वाली की कॉमेडी मोबाइल फोन पर देखकर चुटकियां ले रहें हैं। दुख इस बात का है कि 10 दिन बाद लोगों का मनोरंजन समाप्त हो जाएगा। वह बुधवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दिलू चौक और बैहल में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुंबई वाली दो नावों पर सवार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह मुंबई और मंडी दोनों जगहों की नाव पर सवार है। दो नावाें पर सवार व्यक्ति हमेशा डूबता आया है। मुंबई वाली की नाव सुकेती खड्ड, ब्यास नदी, रणजीत सागर डैम या पौंग डैम के अलावा चुल्लू भर पानी में डूब जाएगी।
देश तो दूर हिमाचल का इतिहास कभी पढ़ा नहीं। मंडी क्षेत्र के सभी हलकाें का नाम पता नहीं। बिना कागज मंच से सभी 17 हलकों का नाम बता दें ताे मान जाऊंगा।
मैं शहजादा नहीं, हिंदू और राजपूत हूं: विक्रमादित्य
मुंबई वाली के एक्स हैंडल से बातें निकल कर सामने आई हैं। अगर सही नहीं थी तो कानूनी नोटिस क्यों नहीं दिया। मैं शहजादा नहीं, हिंदू और राजपूत हूं। कांग्रेस को अगर विरोध करना होता तो हर जगह करते।
काजा की जनता में आक्राेश धर्मगुरु के अपमान को लेकर था। मोदी सरकार के समय मंडी को कोई मेगा प्रोजेक्ट नहीं मिला। नेता प्रतिपक्ष अपनी यादाश्त बढ़ाने के लिए बादाम खाना शुरु कर दें।
बेसहारा पशुओं के लिए बनेंगी गौशालाएं
इससे पहले मंडी में मीडिया से बात करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने अपना विजन जनता के सामने रखा। मंडी को स्मार्ट सिटी, चैहणी सुरंग, भुभु जोत, जलोड़ी जोत सुरंग, कुल्लू में मेडिकल कॉलेज, ब्यास का तटीकरण, हिमाचल रेजिमेंट की स्थापना करवाना उनकी प्राथमिकता है। बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गौ सदनों का निर्माण करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Himachal Forest Fire: सराहनीय कदम! जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्ति की सूचना देने वाले को मिलेगा इतना इनाम