मुख्यमंत्री राहत कोष से करें जन सेवा : बिंदल

जागरण संवाददाता, सोलन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान स्थित न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 03:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री राहत कोष से करें जन सेवा : बिंदल
मुख्यमंत्री राहत कोष से करें जन सेवा : बिंदल

जागरण संवाददाता, सोलन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान स्थित नगर परिषद हाल में स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सोलन एवं आसपास के क्षेत्रों की 200 संस्थाओं ने विधानसभा अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा संस्थाओं ने इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख 39 हजार 400 रुपये के बैंक ड्रॉफ्ट भेंट किए। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभिन्न समारोहों में व्यय की जाने वाली धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की जाए। इससे पीड़ित मानवता की सहायता सुनिश्चित होती है। नागरिक अभिनंदन समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

शिमला लोकसभा क्षेत्र के सासद वीरेंद्र कश्यप, भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला सोलन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष, शीला, मीरा आनंद, राजेश कश्यप, रविंद्र परिहार, पार्षदगण, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोमा ठाकुर, एचएन कश्यप, शैलेंद्र गुप्ता, अमर सिंह ठाकुर, विवेक डोभाल, जिला उपाध्यक्ष तीर्थानंद शर्मा, राकेश शर्मा, वीरेंद्र सूद, इंद्र सिंह मेहता, भरत साहनी, मुकेश शर्मा सहित भाजपा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी, उपमंडलाधिकारी सोलन एकता कापटा, उप पुलिस अधीक्षक रामलाल बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी