राष्ट्र उत्थान व विकास भाजपा का उद्देश्य

संवाद सूत्र, नालागढ़ : राष्ट्र का उत्थान व विकास भाजपा का प्रथम उद्देश्य है। भाजपा को विश्व का सबसे

By Edited By: Publish:Tue, 24 May 2016 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 07:39 PM (IST)
राष्ट्र उत्थान व विकास भाजपा का उद्देश्य

संवाद सूत्र, नालागढ़ : राष्ट्र का उत्थान व विकास भाजपा का प्रथम उद्देश्य है। भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बद्दी पहुंचने पर कहा कि जिस उद्देश्य के लिए पार्टी का गठन हुआ था, उस पर अडिग रहते हुए पार्टी आगे बढे़गी। भाजपा ने राष्ट्र को अटल बिहारी व नरेंद्र मोदी के रूप दो प्रधानमंत्री दिए, दोनों ने ही राष्ट्र भक्ति, नेतृत्व क्षमता व कार्य कुशलता के दम पर न केवल श्रेष्ठ प्रधानमंत्री बल्कि विश्व नेता के तौर पर पहचान बनाकर राष्ट्र का नाम ऊंचा किया है। नरेद्र मोदी को जिस तरह से पूरे विश्व में सम्मान व समर्थन मिल रहा है, उससे न केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि देश का प्रत्येक नागरिक गर्व महसूस कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बनेगा। मोदी का दो वर्ष का कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। सुनील ने अनुराग ठाकुर को बीसीसीआइ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

chat bot
आपका साथी