कल नाहन शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

नाहन उपमंडल के सब-स्टेशन दोसड़का में 33/11 केवी के सभी फीडरो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 05:46 PM (IST)
कल नाहन शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
कल नाहन शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन उपमंडल के सब-स्टेशन दोसड़का में 33/11 केवी के सभी फीडरों में मरम्मत कार्य के चलते 11 जुलाई को नाहन शहर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नाहन रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शंभुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामाधौन, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, विक्रमबाग व बागबारा गांव में विद्युत आपूर्ति सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।

chat bot
आपका साथी