स्कूटी की टक्कर से दो छात्राएं व दो महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, नाहन : शहर में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस शिकंजा कस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 17 Nov 2017 07:27 PM (IST)
स्कूटी की टक्कर से दो छात्राएं व दो महिलाएं घायल
स्कूटी की टक्कर से दो छात्राएं व दो महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, नाहन : शहर में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को भी एक तेज रफ्तार स्कूटी ने स्कूली छात्राओं व उनके परिजनों को टक्कर मार दी। ऐसे में दो छात्राएं व दो महिलाएं घायल हुई हैं। जानकारी के मुताबिक स्कूटी (एचपी18ए-3042) को चला रहे युवक ने राह चलती दो स्कूली छात्राओं और उनके साथ चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह साल की ईशु, 12 साल की विभु, 28 वर्षीय काता व 48 वर्षीय शमशाद घायल हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुच कर 108 एंबुलेंस सहित ईएमटी विक्रात व पायलट देवेंद्र ने घायलों को अस्पताल पहुचाया। हालांकि अब उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। हादसे में घायल महिलाएं बच्चों को बस स्टॉप से लेकर घर लौट रही थी। जानकारी तो यह भी है कि स्कूटी को चलाने वाला नाबालिग है। ऐसे में लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि नाहन शहर की संकीर्ण सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, वहीं नाबालिग वाहन दौड़ा रहे हैं, जो पुलिस की लापरवाही को दर्शा रही है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी स्थान पर हादसा हुआ है। हादसे में हरिपुरधार क्षेत्र के पंचायत प्रधान दलीप सिंह भिमटा की मौत हो गई थी। उसके बावजूद प्रशासन यातायात व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं है।

chat bot
आपका साथी