मोदी की जीत पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ ने काटा केक

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की संयोजिका व अल्पसंख्यक मोर्चा महिला अध्यक्ष एडवोकेट जीनत खान ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी का आयोजन किया। इसमें मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और केक काटकर जश्न मनाया। मुस्लिम महिलाएं मोदी सरकार दोबारा बनने काफी खुश नजर आईं। इस मौके पर जीनत खान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में महिलाएं और देश सुरक्षित है। केवल मोदी सरकार में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से हलाला जैसे कुप्रथा के लिए स्थाई कानून बन जाएगा। भाजपा की जीत मुस्लिम महिलाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं ने दूसरी दलों की मानसिक गुलामी व फतवो को नकार कर मोदी को चुनाव जिताया है। इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची पूर्व पार्षद निधि अलका और मोना तोमर को जीनत खान ने टोपी पहना कर कर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 May 2019 04:24 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 06:33 AM (IST)
मोदी की जीत पर मुस्लिम राष्ट्रीय 
मंच महिला प्रकोष्ठ ने काटा केक
मोदी की जीत पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ ने काटा केक

जागरण संवाददाता, नाहन : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की संयोजिका व अल्पसंख्यक मोर्चा महिला अध्यक्ष एडवोकेट जीनत खान ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी का आयोजन किया। इसमें मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया और केक काटकर जश्न मनाया। जीनत खान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में महिलाएं और देश सुरक्षित है। केवल मोदी सरकार में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से हलाला जैसे कुप्रथा के लिए स्थाई कानून बन जाएगा। भाजपा की जीत मुस्लिम महिलाओं की जीत है। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंची पूर्व पार्षद निधि, अलका और मोना तोमर को जीनत खान ने टोपी पहना कर कर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी