राज्यपाल से मिले नौ देशों के भारतीय मूल के विद्यार्थी

विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 57वें भारत को जानो कार्यक्रम के अंतर्गत नौ देशों के विद्यार्थियों ने राज्यपाल से भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:03 PM (IST)
राज्यपाल से मिले नौ देशों के भारतीय मूल के विद्यार्थी
राज्यपाल से मिले नौ देशों के भारतीय मूल के विद्यार्थी

राज्य ब्यूरो, शिमला : विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 57वें 'भारत को जानो कार्यक्रम' के अंतर्गत नौ देशों के भारतीय मूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को शिमला में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। इस दौरान राजभवन में विद्यार्थियों ने राज्यपाल से बातचीत की।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। हिमाचल एक शांतिप्रिय राज्य है। यहा के लोग मिलनसार हैं। राज्यपाल से सूरीनाम, गुआना, मॉरिशस, म्यामार, त्रिनिदाद व टोबेगो, फिजी, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इजरायल के 40 विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय मूल के विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत करवाना है। कार्यक्रम के पहले चरण में विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्मारकों, धार्मिक स्थलों, विश्वविद्यालयों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाता है। दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने जाखू मंदिर, हाटू मंदिर, नालदेहरा, कुफरी और तारादेवी मंदिर का भ्रमण किया।

chat bot
आपका साथी