बीसीएस के स्टाफ व विद्यार्थियों ने गुडसन चोटी पर फहराया झंडा

शिमला। राजधानी के बिशप काटन स्कूल के छात्रों और स्टाफ ने 6250 मीटर की गुडसन चोटी पर झंडा फहराया। स्कूल के स्टाफ के सदस्यों के साथ स्कूल के छात्रों की टीम भी शामिल रही। इस साल स्कूल से वीरेश कुमार अमोद तलवाकर रोशन सांगमा गुरफतेह सिंह आयुश सरदाना गुरप्रताप सिंह और अरुगना अधिकारी शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 09:46 PM (IST)
बीसीएस के स्टाफ व विद्यार्थियों ने गुडसन चोटी पर फहराया झंडा
बीसीएस के स्टाफ व विद्यार्थियों ने गुडसन चोटी पर फहराया झंडा

जागरण संवाददाता, शिमला : बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) शिमला के स्टाफ व विद्यार्थियों ने 6250 मीटर ऊंची गुडसन चोटी पर झंडा फहराया। इस टी में वीरेश कुमार, अमोद तलवाकर, रोशन सांगमा, गुरफतेह सिंह, आयुश सरदाना, गुरप्रताप सिंह व अरुगना अधिकारी शामिल थे।

स्कूल के परगियाल पर्वतारोही क्लब ने लद्दाख क्षेत्र की गुडसन चोटी पर विजय पाने के लिए काफी मशक्कत की। टीम स्कूल से 18 सितंबर को रवाना हुई थी। टीम को हेडमास्टर आरसी रोबिनसन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम का पहला पड़ाव मनाली में था। यह टीम जिस्पा से विहस्की नाला होते हुए बेस कैंप तक पहुंची। बेस कैंप 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था। टीम के सदस्यों ने 23 सितंबर को अंतिम चुनौती को पार करना शुरू किया और 19720 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच गए। यात्रा चुनौतियों से भरी रही। टीम के सदस्यों ने 24 सितंबर को गुडसन चोटी पर झंडा फहराया।

chat bot
आपका साथी