हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में सारंग वैली और जिस्पा में ताजा बर्फबारी

तूफान से फलों के बगीचों व पकी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम में आए बदलाव से सभी परेशान हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 04 May 2017 09:53 AM (IST) Updated:Thu, 04 May 2017 01:42 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में सारंग वैली और जिस्पा में ताजा बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में सारंग वैली और जिस्पा में ताजा बर्फबारी

नई दिल्ली, एएनआइ। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में सारंग वैली और जिस्पा में ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। 13050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई।

मनाली से लाहुल की ओर निकला वाहनों का काफिला सुरक्षित दर्रे के पार पहुंच गया है। बीआरओ द्वारा रोहतांग दर्रे को बहाल करने से वाहनों की आवाजाही जारी है। सुबह मौसम साफ रहा और घाटी में धूप निकली लेकिन दोपहर बाद रोहतांग दर्रे में बादल छाने पर बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। इससे रोहतांग दर्रे में सड़क की मरम्मत करने में जुटे बीआरओ के जवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

रोहतांग दर्रे सहित फातरु, मढ़ी, राहनीनाला, धुंधी की पहाड़ियों, मनालसू जोत, भृगु व दशौहर जोत, मकरवेद व शिकरवेद की पहाड़ियों, हामटा जोत, हनुमान टिब्बा व इंद्र किला में हल्की बर्फबारी हुई। लाहुल घाटी के बारालाचा दर्रे, लेडी ऑफ केलंग, दारचा की पहाड़ियों, कोकसर व गोंधला, पटन घाटी, मयाड़ घाटी की पहाड़ियों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

वाहन चालक नरेंद्र व विकास ने बताया कि रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। मनाली व कोकसर में बारिश हो रही है। डीएसपी केलंग संजय शर्मा ने बताया कि सुबह दर्जनों वाहनों ने दर्रे को आर-पार किया है। उन्होंने दर्रा पार करने वालों को सलाह दी कि मौसम देखकर दर्रा पार करें।

- See more at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/kullu-15964341.html#sthash.omLJyWCg.dpuf

प्रदेश में लोगों को अभी मौसम दो दिन और सताएगा। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश, आंधी व तूफान की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तूफान चलने के भी आसार हैं। प्रदेश के मैदानी, मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। करीब पांच दिन से मौसम में आए बदलाव से सभी परेशान हैं।

#WATCH: Sarang Valley and Jispa in Lahaul-Spiti district receives fresh snowfall #HimachalPradesh pic.twitter.com/s765WFXPkS

— ANI (@ANI_news) May 4, 2017

तूफान से फलों के बगीचों व पकी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ गर्मी के मौसम में अचानक पड़ रही सर्दी से लोगों को गर्म वस्त्र फिर से निकालने पड़ रहे हैं। अभी आने वाले दो दिन में कुछ स्थानों पर बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। पांच दिन में शिमला में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शिमला व इसके आसपास के क्षेत्रों में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर तूफान चलेगा। इस दौरान 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Himachal Pradesh: Sarang Valley and Jispa in Lahaul-Spiti district receives fresh snowfall pic.twitter.com/1B0BWQWfKW— ANI (@ANI_news) May 4, 2017

शिमला का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई व अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। सबसे न्यूनतम तापमान केलंग में 5.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान ऊना में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ेंः रोहतांग ने फिर ओढ़ी बर्फ की चादर 

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी