Monsoon in Himachal हिमाचल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट

Monsoon in Himachal हिमाचल में मानसून के दस्‍तक देते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया और तापमान में भी गिरावट आई है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 09:16 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 09:52 AM (IST)
Monsoon in Himachal हिमाचल में मानसून ने दी दस्तक,  झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट
Monsoon in Himachal हिमाचल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में मानसून के दस्तक दे चुका है वीरवार सुबह से ही शिमला में तेज बारिश हो रही है जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आयी है और मौसम सुहाना हो गया है, गौरतलब है कि बुधवार को मानसून के दस्तक देने के बाद से ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। मानसून की पहली बारिश से तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इससे मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी से कुछ राहत मिली है। प्रदेश में चार व पांच जुलाई को कुछ क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने छह व सात जुलाई को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक बारिश शिमला में हुई। सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों सहित मंडी में भी बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है। 

इस बार ज्यादा बारिश के आसार

हिमाचल में मानसून के प्रवेश के बाद पहली झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। इस बार मानसून के दौरान ज्यादा बारिश की संभावना है।

-मनमोहन सिंह, निदेशक मानसून 

chat bot
आपका साथी