फांचा पंचायत में डंगे गिरे, मकानों को खतरा

उपमंडल रामपुर में बरसात ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उपमंड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 06:32 PM (IST)
फांचा पंचायत में डंगे गिरे, मकानों को खतरा
फांचा पंचायत में डंगे गिरे, मकानों को खतरा

संवाद सूत्र, ज्यूरी : उपमंडल रामपुर में बरसात ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उपमंडल की फांचा पंचायत में के गानवी गांव में एक मकान के आगे का डंगा गिर गया। इस कारण मकान भी खतरे की जद में आ गया है। फांचा पंचायत में चतर सिंह, शिशी राम और भगवान दास के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इन तीनों के घरों के आगे के डंगे बरसात में बह गए हैं। कहीं-कहीं पर तो बागवानों और किसानों के खेतों में भी कटाव होने की सूचना है। पंचायत प्रधान सबेर चंद कश्यप ने बताया कि बरसात से हुए नुकसान की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई। नायब तहसीलदार रामपुर देवा सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का जायजा लेने के टीम भेज दी गई है। प्रभावितों के लिए तिरपाल व जरूरत का सामान भी भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी