हिमाचल में भाजपा का प्रदर्शन जो हो, जयराम ठाकुर ने बना दिया अनूठा रिकॉर्ड

हिमाचल में जयराम ठाकुर ने सिराज सीट जीत ली है। हालांक‍ि भाजपा बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई। लेकिन जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में लगातार 6 बार एक ही सीट से चुनाव जीतने का अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है।

By Mohammed AmmarEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2022 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2022 02:47 PM (IST)
हिमाचल में भाजपा का प्रदर्शन जो हो, जयराम ठाकुर ने बना दिया अनूठा रिकॉर्ड
जयराम ठाकुर ने मंडी की सिराज सीट को जीत लिया है।

नोएडा, जागरण ऑनलाइन टीम। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की मतगणना जारी है। आंकड़ों को देखकर लगता है क‍ि कांग्रेस सत्‍ता में दोबारा वापसी करेगी। कांग्रेस बहुमत के लिए 35 सीटें जीतने का आंकड़ा पूरा कर चुकी है। हालांक‍ि हिमाचल के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज सीट से दर्ज की है। उन्‍होंने इस जीत के बाद एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है।    

Himachal Election Results 2022 LIVE: हिमाचल में BJP को झटका, 45 से 25 पर खिसकी; कांग्रेस ने सभी विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया

हिमाचल में कोई भी नेता एक सीट से नहीं जीता 6 बार चुनाव

हिमाचल के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। इस जीत के बाद जयराम ठाकुर ने एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जयराम ठाकुर एक ही सीट से लगातार 6 बार चुनाव जीते हैं। इससे पहले हिमाचल में कोई भी नेता एक ही सीट से लगातार 6 बार चुनाव नहीं जीता है। बता दें क‍ि मंडी जिले की सिराज सीट काफी महत्‍वपूर्ण सीट है। जयराम ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस के चेतराम ठाकुर मैदान में थे। जयराम ठाकुर ने 20 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत हासिल की है। 

कांग्रेस ने बनाई बढ़त

हिमाचल में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर भाजपा को अब तक 26 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कांग्रेस 39 सीटों पर अब तक बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 35 है। 

chat bot
आपका साथी