ठियोग की दीक्षा दिल्ली के कॉलेज में एससीए अध्यक्ष बनीं

प्रदेश की बेटी दीक्षा वर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत दौलतराम कॉलेज ऑफ वुमन में एससीए अध्यक्ष चुनी गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 05:06 PM (IST)
ठियोग की दीक्षा दिल्ली के कॉलेज में एससीए अध्यक्ष बनीं
ठियोग की दीक्षा दिल्ली के कॉलेज में एससीए अध्यक्ष बनीं

संवाद सूत्र, ठियोग : प्रदेश की बेटी दीक्षा वर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत दौलतराम कॉलेज ऑफ वुमन में एससीए अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने एबीवीपी प्रत्याशी के रूप में बड़ी बढ़त के साथ विजय हासिल की। यह चुनाव सोमवार को हुआ। दीक्षा ठियोग नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हेमराज वर्मा की पुत्री हैं और उनकी पढ़ाई शिमला के ऑकलैंड स्कूल में हुई है। 2016 में दीक्षा ने आइसीएससी की जमा दो परीक्षा में 94 फीसद अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। 21 वर्षीय दीक्षा दिल्ली के इस कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान में ऑनर्स कर रही हैं और फाइनल वर्ष की छात्रा हैं। पिछले वर्ष भी वह 4000 से अधिक छात्राओं के इस कॉलेज में महासचिव चुनी गई थीं। दीक्षा को राजनीति में काफी रुचि है। दीक्षा के पिता हेमराज वर्मा व माता सरिता वर्मा ने उसकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। ठियोग शहरी भाजपा अध्यक्ष रमेश खाची, कार्यकारिणी सदस्यों व व्यापार मंडल ठियोग ने भी दीक्षा वर्मा को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी