शहर में इसी सप्ताह शुरू होंगे निगम के कैश काउंटर

ढाई महीने से बंद पड़े नगर निगम के कैश काउंटर इसी सप्ताह खुलेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 06:16 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 06:16 AM (IST)
शहर में इसी सप्ताह शुरू होंगे निगम के कैश काउंटर
शहर में इसी सप्ताह शुरू होंगे निगम के कैश काउंटर

जागरण संवाददाता, शिमला : ढाई महीने से बंद पड़े नगर निगम के कैश काउंटर इसी सप्ताह खुलेंगे। निगम प्रशसान ने लोगों की सुविधा के लिए दोबारा से इन्हें शुरू करने का फैसला लिया है। इनके खुलने के बाद लोग काउंटर पर आकर अपने पानी, कूड़े और टैक्स के बिल जमा करवा सकेंगे। नगर निगम ने हालांकि लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर रखी है, लेकिन अधिकतर लोग ऑनलाइन के बजाय काउंटर पर आकर कैश जमा करवाना पसंद करते हैं।

काउंटरों पर भीड़ न लगे, इसका ध्यान रखते हुए निगम अपने कलेक्शन काउंटर शुरू करेगा। 30 हजार भवन मालिकों को कूड़े से लेकर पानी और टैक्स का बिल निगम में जमा करवाना होता है। खोलने से पहले होगी बचाव की कसरत

इन काउंटरों को खोलने से पहले बचाव की पूरी तैयारी की जाएगी। इसके लिए निगम प्रशासन सभी काउंटरों की सैनिटाइजेशन से लेकर कर्मचारियों को विशेष तौर पर इसके लिए तैयार करने का काम करेगा। काउंटर पर बैठने वाले व्यक्ति को फेशशील्ड से लेकर अन्य उपकरण मुहैया करवाएं जाएंगे। कैश गिनने और पकड़ने के लिए दस्ताने का इस्तेमाल करना होगा। सुगम केंद्र सहित पांच हैं कैश काउंटर

नगर निगम के सुगम केंद्र से लेकर कैश काउंटर पांच हैं। इनके खुलने के बाद निगम को रोजाना कैश आना शुरू हो जाएगा। फिलहाल निगम को कैश न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना आने वाले समय में करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए निगम ने अब काउंटर खोलने की तैयारी कर दी है। निगम के कैश काउंटर इसी सप्ताह खोले जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए गए हैं।

chat bot
आपका साथी