प्रियंका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान पर डीजीपी से शिकायत

कांग्रेस में सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया परदुर्भावनापूर्ण अभियान'चलाने के लिए भाजपा की शिकायत की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 07:42 PM (IST)
प्रियंका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान पर डीजीपी से शिकायत
प्रियंका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान पर डीजीपी से शिकायत

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने के लिए भाजपा की शिकायत डीजीपी एसआर मरडी से की गई है। यह शिकायत प्रदेश महिला कांग्रेस ने की है।

हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि जब से प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आई हैं, कई भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया है जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। महिला कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ ऐसी मानसिकता की ¨नदा करती है। इसीलिए शिमला में महिला कांग्रेस ने डीजीपी से इस मामले की शिकायत की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने कहा कि शिकायत आई है। लॉ ऑफिसर की राय के बाद ही तय होगा कि मामला दर्ज किया जाना है या नहीं।

chat bot
आपका साथी