सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाए भूपेंद्र भंडारी

सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से भूपेंद्र भंडारी को हटा दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण यह कार्रवाई हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 05:47 PM (IST)
सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाए भूपेंद्र भंडारी
सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाए भूपेंद्र भंडारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से भूपेंद्र भंडारी को पार्टी विरोधी गतिविधयों के कारण हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजगढ़ के सुनील ठाकुर को सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सिरमौर जिला से मिल्क फेडरेशन के निदेशक पद के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मदन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण भूपेंद्र को अध्यक्ष पद से हटाया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने बताया कि भूपेंद्र भंडारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जिला सिरमौर अध्यक्ष पद से भारमुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी