वन विभाग को मिले 35 रेंज अधिकारी

वन विभाग के लिए हाल ही में चयनित 35 वन परिक्षेत्र अधिकारियों को सरकार ने नियुक्ति प्रदान कर दी है। इससे विभाग में फील्ड कार्यों को गति मिलेगी। यह जानकारी वन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्ति से एक ओर प्रदेश के वनों के रख-रखाव को गति मिलेगी वहीं दूसरी ओर वानिकी कार्यों और विभाग की योजनाओं को बल मिलेगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के प्रति संजीदा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:10 PM (IST)
वन विभाग को मिले 35 रेंज अधिकारी
वन विभाग को मिले 35 रेंज अधिकारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : वन विभाग के लिए हाल ही में चयनित 35 रेंज अधिकारियों को सरकार ने नियुक्ति प्रदान कर दी है। इससे विभाग में फील्ड कार्यो को गति मिलेगी। वन मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि इन रेंज अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश में वनों के रखरखाव को गति मिलेगी। इसके अलावा अन्य वानिकी कार्यो व विभाग की योजनाओं को बल मिलेगा। प्रदेश सरकार विभागों में रिक्त पदों को भरने के प्रति संजीदा है। इसी क्रम में वनरक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया सभी वन वृत्तों में शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी