ऑक्सीजन लेवल जांच रही आम आदमी पार्टी

संवाद सूत्र कुमारसैन जार पंचायत के अंतर्गत किगल में आम आदमी पार्टी (आप) ने ऑक्सीजन जांच के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 03:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 03:46 PM (IST)
ऑक्सीजन लेवल जांच रही आम आदमी पार्टी
ऑक्सीजन लेवल जांच रही आम आदमी पार्टी

संवाद सूत्र, कुमारसैन : जार पंचायत के अंतर्गत किगल में आम आदमी पार्टी (आप) ने ऑक्सीजन जांच केंद्र खोला है। यहां लोग अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल की जांच करवा रहे हैं। आम आदमी पार्टी जिला परिषद कुमारसैन वार्ड के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जल्द जिला परिषद कुमारसैन वार्ड की पंचायतों में आक्सी मित्र रखे जाएंगे, जिनके माध्यम से वार्ड स्तर पर ऑक्सीमीटर द्वारा लोगों के शरीर में ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी। ऑक्सीजन जांच केंद्र में प्रशासन द्वारा सभी दिशानिर्देशों सैनिटाइजेशन, शारीरिक दूरी, मास्क की अनिवार्यता जैसे हर नियम का पालन किया जा रहा है। वार्ड प्रभारी ने बताया कि अभी हाल ही में नौ और ऑक्सीमीटर मिले हैं। अभी तक किगल के अलावा शिवान, बड़ागांव, भुट्टी में लोगों का आक्सीजन लेवल जांचा गया है।

chat bot
आपका साथी