कार हादसे में एक की मौत

चौपाल-छैला सड़क पर सैंज के लेलोपुल के समीप शुक्रवार को कार मुख्य सड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 03:55 PM (IST)
कार हादसे में एक की मौत
कार हादसे में एक की मौत

संवाद सूत्र, ठियोग : चौपाल-छैला सड़क पर सैंज के लेलोपुल के समीप शुक्रवार को कार मुख्य सड़क से खड्ड में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव शर्मा निवासी नेरवा के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह सात बजे कार सवार देहा से पराला की ओर आ रहा थी। लेलोपुल के समीप कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने चालक को घायलावस्था में मुख्य सड़क तक पहुंचाया और ठियोग के सिविल अस्पताल भेजा। सिविल अस्पताल के प्रभारी दलीप टेक्टा के अनुसार व्यक्ति अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। ठियोग के डीएसपी कुलविद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी