डीएसपी सहित 38 ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सम्मानित

कोरोना महामारी के बीच बेहतर सेवाएं देने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:05 PM (IST)
डीएसपी सहित 38 ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सम्मानित
डीएसपी सहित 38 ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी सम्मानित

जागरण संवाददाता, शिमला : कोरोना महामारी के बीच बेहतर सेवाएं देने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सम्मानित किया। वार्ड-15 शिमला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने डीएसपी ट्रैफिक कमल वर्मा सहित एसआइ, एएसआइ, हेडकांस्टेबल व 38 ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को सम्मानित किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में इन योद्धाओं ने अपने घरों से निकलकर कार्यो को अंजाम देते हुए समाज की सुरक्षा का दायित्व निभाया। इन योद्धाओं के कारण समाज को लॉकडाउन के दौरान किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

इस मौके पर महापौर सत्या कौंडल, पार्षद दीपक शर्मा, मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री गगन लखनपाल, पूर्व पार्षद नवीन सूद, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश सूद, एचपीसीए जिला शिमला के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमील सिद्धकी, जिला महामंत्री जियाउर रहमान, विशेष कार्यकारी अधिकारी मामराज पुंडीर, सदस्य दीपक श्रीधर, असीम, तरुण राणा, योगेंद्र पुंडीर, अभिरल शर्मा, राजीव गर्ग, अभिजीत शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता तथा मंडल युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे। इन कर्मचारियों को किया सम्मानित

शिक्षा मंत्री ने 38 यातायात पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें पांच महिलाएं शामिल रहीं। उन्होंने डीएसपी कमल वर्मा, एसआइ सरविद रत्न, एएसआइ रमेश, सुमेर चंद, निक्का राम, कृष्ण दत्त, हेड कांस्टेबल चंद्रमोहन, प्रेम, जानम देव, चमन, एचएचसी नवीन, नरेश, संजीव कुमार, सुरेंद्र, एलएचसी कुशल, कांस्टेबल विनोद, अशोक, बृजमोहन, मुनीत, प्रदीप, शुभम, चुन्नी लाल, अश्वनी, गुलाब, गोपाल, जगदीश, पुनीत, मोहित, गोव‌र्द्धन, रविद्र, पंकज, संदीप, विनय, जमुना, सुनीता, पूनम, रेखा, नीलम और केदार को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी