व्रारता महिला मंडल का नाटक सर्वश्रेष्ठ

उपमंडल में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते व्यापार मंडल द्वारा लॉर्ड कान्वेंट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी एसडीएम जफरी इकबाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ में डीएसपी चंद्रपाल सिंह व समाजसेवी किशोर कुमार ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर आयोजित नाटक प्रतियोगिता में व्रारता महिला मंडल प्रथम रहा। कार्यक्रम की शुरूआत में व्यापार मंडल सरकाघाट के अध्यक्ष मनोज बाबा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समाजसेवी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 03:10 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 03:10 PM (IST)
व्रारता महिला मंडल का नाटक सर्वश्रेष्ठ
व्रारता महिला मंडल का नाटक सर्वश्रेष्ठ

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : उपमंडल में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए व्यापार मंडल द्वारा लॉर्ड कान्वेंट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नाटक प्रतियोगिता में व्रारता महिला मंडल प्रथम रहा।

कार्यक्रम में एसडीएम जफरी इकबाल ने बतौर मुख्य अतिथि, डीएसपी चंद्रपाल सिंह व समाजसेवी किशोर कुमार ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। व्यापार मंडल सरकाघाट के अध्यक्ष मनोज बाबा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। किशोर कुमार ठाकुर ने नशामुक्ति पर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में क्षेत्र के 28 महिला मंडलों की 200 महिलाओं ने सामूहिक नृत्य, एकल गान, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, समूहगान, नाटक और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के बारे जागरूक किया।

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। नाटक प्रतियोगिता में मसधवाण द्वितीय, भल्यारा तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में पटड़ीघाट की कृष्णा प्रथम, चौक की शीतला द्वितीय व धनेड की गुड्डी तृतीय रही। समूहगान में स्नैहरू महिला मंडल प्रथम, शीतला महिला मंडल द्वितीय व झंझैल महिला मंडल तृतीय रहे। रस्साकशी में महिला मंडल मसधवाण प्रथम, टटीह द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण में समैला की संतोषी देवी प्रथम व लॉर्ड कॉन्वेंट स्कूल के छात्र प्रज्वल शर्मा ने भी नशे की बुराइयों पर भाषण दिया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बाबा, कर्नल बलवंत सिंह, प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदास शर्मा, विनय गुप्ता, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष नीलम नेगी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी