माता की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

विभिन्न मंदिरों में शनिवार रात को जाग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 06:09 PM (IST)
माता की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु
माता की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, मंडी : जिला मंडी के विभिन्न मंदिरों में जाग का आयोजन किया गया। देर रात तक पूजा-अर्चना के साथ हवन पाठ आयोजित हुए। पुरानी मंडी में चतुर्भुजा माता, महाकाली माता में 5वां जाग (होम) कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला। इसमें विभिन्न भजन मंडलियों ने प्रस्तुतियां दी। तुंगल क्षेत्र में स्थित एकादश त्रोकड़ाधाम में भी 41वां जाग (होम) का आयोजन किया गया। इसमें तुंगल व आसपास के लोगों ने भाग लिया। लोकगायक सूरज मेहता ने श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर किया। इस दौरान मंदिर में रात नौ बजे सभी स्थानों की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की गई। माता की पूजा-अर्चना कर जाग का आयोजन हुआ। इससे पहले माता की पूजा-अर्चना पुजारी लाभ ¨सह धरवाल ने शुरू की। माता की भजन मंडली की स्वर लहरियों के बीच मां ने अपने पुजारी के शरीर में प्रवेश किया और आने वाले भविष्य के बारे में बताया। मंदिर कमेटी के सचिव प्रकाश जम्बाल ने बताया कि जाग का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिसमें सभी विभागों का भरपूर सहयोग मिला।

chat bot
आपका साथी