ओवरलोडिग रोकने से पहले बसों का प्रावधान करे सरकार

पंचायती राज महासंघ द्रंग के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत कुफरी के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर बड़ीधार पंचायत प्रधान सोहन सिंह और भड़वाहन के प्रधान जितेंद्र कमांडों ने प्रदेश सरकार व हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के आला अधिकारियों से इलाका दुंधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा इलाका दुंधा की तीन पंचायतों बड़ीधार कुफरी और भड़वाहन में दस हजार से अधिक की आबादी है। यहां चल रही निगम सहित अन्य निजी बसें इतनी आबादी के लिए नाकाफी हैं। जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोडिग के मामले में शिकंजा कसा जा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jul 2019 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 07:45 AM (IST)
ओवरलोडिग रोकने से पहले बसों का प्रावधान करे सरकार
ओवरलोडिग रोकने से पहले बसों का प्रावधान करे सरकार

सहयोगी, पद्धर : पंचायती राज महासंघ द्रंग के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत कुफरी के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, बड़ीधार पंचायत प्रधान सोहन सिंह और भड़वाहन के प्रधान जितेंद्र कमांडों ने प्रदेश सरकार व हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के आला अधिकारियों से इलाका दुंधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।

ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा इलाका दुंधा की तीन पंचायतों बड़ीधार, कुफरी और भड़वाहन में 10 हजार से अधिक की आबादी है। यहां चल रही निगम सहित अन्य निजी बसें इतनी आबादी के लिए नाकाफी हैं। जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोडिग के मामले में शिकंजा कसा जाने के बाद से लोग परेशान हो रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद एकमात्र बस होने से दोगुना ओवरलोडिग हो रही है। ऐसे में चालकों के साथ जहां यात्रियों की बहसबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

-----------

कुन्नू-कुफरी मार्ग में ये चलती हैं बस सेवाएं

प्रात: पौने सात बजे कुफरी से निजी सोनी सर्विस बस, सात बजे निगम की बैजनाथ डिपो की वाया सरौंझ, सात बजे ही निगम के मंडी डिपो की पड़गवाली से वाया कुफरी, साढ़े नौ बजे यादव बस सर्विस और और सुबह दस बजे निगम की स्कूल बस कुन्नू और मंडी के लिए चलती हैं। कुन्नू से कुफरी के लिए सुबह आठ बजे निगम की बस, सवा 11 महादेव बस सर्विस, दोपहर दो बजे सोनी बस सर्विस, तीन बजे निगम के मंडी डिपो की स्कूल बस और साढ़े तीन बजे बैजनाथ डिपो की बस कुफरी के लिए चलती हैं। अत्याधिक आबादी के कारण सभी बसें यात्रियों से खचाखच भरी होती हैं। शाम के समय में निगम के मंडी डिपो की मंडी-कुन्नू-कुफरी-पड़गवाली बस सवा पांच बजे कुन्नू से रवाना होती है। जिसमे क्षमता से तीनगुना ज्यादा सवारियां हो जाती हैं। तीन वक्त निगम की बस सेवाएं शुरू हो जाने से यहां बसों की किल्लत दूर हो सकती है।

chat bot
आपका साथी