किरण कुमार प्रधान व अतुल महासचिव बने

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की उपमंडल सरकाघाट इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव रूपलाल अधीक्षक की अध्यक्षता में हुए। इसमें किरण कुमार को प्रधान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 05:04 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:20 AM (IST)
किरण कुमार प्रधान व अतुल महासचिव बने
किरण कुमार प्रधान व अतुल महासचिव बने

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की उपमंडल सरकाघाट इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव रूपलाल अधीक्षक की अध्यक्षता में हुए। इसमें किरण कुमार को प्रधान, अतुल शर्मा को महासचिव, नरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, चमनलाल उपप्रधान, बंसी राम सह सचिव, महेंद्रपाल संगठन सचिव, रविदत शर्मा को कोषाध्यक्ष, विवेक कुमार प्रेस सचिव, रूप लाल व सुरेंद्र कुमार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। रेवो देवी, कमलेश कुमार, अमित कुमार व धीरज कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी