बालीचौकी में दस कमरों का स्लेटपोश मकान राख

तहसील बालीचौकी के तहत देवधार पंचायत में सोमवार दोपहर बाद एक 10 कमरों के दो मंजिला स्लेट पोश मकान में आग लग गई। आग लगने के कारण पूरा मकान जल गया। यह संयुक्त परिवार का मकान था। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में लगभग छह लाख रुपये कानुकसान आंका गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा स्थित का जायजा लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 08:00 PM (IST)
बालीचौकी में दस कमरों का स्लेटपोश मकान राख
बालीचौकी में दस कमरों का स्लेटपोश मकान राख

जागरण संवाददाता, मंडी : तहसील बालीचौकी के तहत देवधार पंचायत में सोमवार दोपहर बाद एक 10 कमरों का दोमंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। यह संयुक्त परिवार का मकान था। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। अग्निकांड में लगभग छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

देवधार के ओड़ी गांव में लता देवी पत्नी हेमराज, सुषमा पत्न्ी जोगिद्रपाल, पवन कुमार पुत्र उत्तम राम, हेतराम पुत्र उत्तमराम, सुखराम, उत्तम राम, निमु देवी पत्नी उत्तम राम आदि संयुक्त मकान था। ये लोग इसमें रहते नहीं थे तथा इस अपने मजदूरों को ठहराया था। लगभग 10 कमरों के इस मकान में सोमवार को दोपहर बाद एकाएक आग लग गई। मकान में धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि जिस वक्त आग लगी मकान के अंदर कोई नहीं था। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार वीचंद्र सिंह ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड से लगभग छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का शॉट सर्किट माना जा रहा है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी तथा प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी