मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंडी के जश्न का माहौल रहा। युवाओं ने डीजे की धुनों पर डांस कर उनका जन्मदिन बनाया। जिला भर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंडी के सेरी मंच पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को दर्शाने के उद्देश्य से एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 05:09 PM (IST)
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी

संवाद सहयोगी, मंडी : मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंडी में जश्न का माहौल रहा। युवाओं ने डीजे की धुनों पर डांस कर उनका जन्मदिन मनाया। जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंडी के सेरी मंच पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को दर्शाने के उद्देश्य से एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका उद्घाटन ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा मात्र एक वर्ष के छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गो के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसके सार्थक परिणाम दिख रहे हैं। प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा भी उपस्थित रहे। जिला भाजपा ने यहां पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान युवा डीजे की धुनों पर खूब नाचे। हालांकि बारिश से कार्यक्रम में खलल जरूर डाला।

उधर, मंडी शहर के साथ लगती तल्याड़ पंचायत स्थित बाल आश्रम में रह रहे बच्चों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की टीम ने एक महीने का राशन प्रदान किया। बाल आश्रम तल्याड़ की प्रबंधन समिति के सचिव अनिल गुप्ता ने बताया इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य राजन टंडन, बृज नंदन कपूर भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर वह आश्रम में रह रहे बच्चों को यह राशन प्रदान कर अपने को धन्य समझ रहे हैं।

प्रबंधन समिति व बच्चों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी व इस सहयोग के लिए आभार जताया। जिले के जोगेंद्रनगर, सुंदरनगर, सरकाघाट व धर्मपुर सहित सभी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

chat bot
आपका साथी