ब्यास नदी में गिरी कार, चालक घायल

मंडी : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर औट के पास एक कार चट्टान से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 07:49 PM (IST)
ब्यास नदी में गिरी कार, चालक घायल
ब्यास नदी में गिरी कार, चालक घायल

मंडी : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर औट के पास एक कार चट्टान से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई है। इस हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुशाल शर्मा पुत्र विनोद कुमार गांव औट ने बताया कि 26 मार्च को जब वह औट बस स्टैंड के नजदीक अपने भाई की दुकान में बैठा था तो दोपहर करीब पौने एक बजे एक कार भुंतर की तरफ से तेज रफ्तारी में आई व चट्टान से टकरा गई। इसके बाद ब्यास में गिर गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी