गदर-भाग दो में दिखेंगे सनी दयोल

फिल्म अभिनेता सनी दयोल हिंदी फिल्म गदर-भाग दो में नजर आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:43 PM (IST)
गदर-भाग दो में दिखेंगे सनी दयोल
गदर-भाग दो में दिखेंगे सनी दयोल

जसवंत ठाकुर, मनाली

फिल्म अभिनेता सनी दयोल हिंदी फिल्म गदर-भाग दो में नजर आएंगे। गदर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा गदर-भाग दो फिल्म बनाने जा रहे हैं। अनिल शर्मा गत दिनों सनी दयोल से मिलने मनाली आए थे। उन्होंने गदर-भाग दो की कहानी के संबंध में सनी दयोल से चर्चा की। पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य एवं स्टार कलाकार सनी दयोल को फिल्म की कहानी पसंद आई है।

सनी दयोल सात सितंबर से मनाली में माता प्रकाश कौर के साथ ठहरे हैं। वह 12 सितंबर को माता के साथ स्पीति गए थे। वह उन्हें शीत मरुस्थल स्पीति में घुमाने के बाद 14 सितंबर को मनाली लौट आए। ये दोनों मनाली की वादियों में भी घूमने का लुत्फ उठा रहे हैं। दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले सनी दयोल का मनाली से गहरा लगाव है। वह हर साल तीन या चार बार सुकून के पल बिताने मनाली आते हैं। उन्होंने अपने बेटे कर्ण दयोल को प्रमोट करने के लिए पल पल दिल के पास फिल्म की अधिकतर शूटिग कुल्लू, मनाली व लाहुल स्पीति की वादियों में की है।

सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेमकथा ने इस साल रिलीज के 20 साल पूरे किए हैं। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा अपने करियर की इस बड़ी हिट फिल्म को लेकर हमेशा उत्साहित रहे हैं। सनी देओल और अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को लेकर अनिल शर्मा फिल्म गदर एक प्रेमकथा भाग दो बनाना चाहते हैं। 64 वर्षीय सनी देओल की आखिरी हिट फिल्म 'यमला पगला दीवाना' रही है जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। सनी दयोल अपनी माता के साथ एक सप्ताह तक मनाली में ठहरेंगे।

chat bot
आपका साथी